रामनगर के पास मोहान में आज एक टस्कर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 121 में इस हाथी ने एक ऑल्टो कार को पलट दिया. जिस समय यह हाथी सड़क पर निकलकर आया उस समय वहां पर कई वाहन दौड़ रहे थे. ऑल्टो कार पलटाने के बाद गुस्सैल हाथी ने ट्रैफिक रोक दिया और अन्य वाहनों में भी हमले की कोशिश की. गाड़ियों में बैठे लोगों ने किसी तरह वाहनों से कूदकर दौड़ लगाई, जिससे उनकी जान बच पाई. यह हाथी कॉर्बेट के धनगढी गेट से मोहान तक कई बार इस तरह का उत्पात मचा चुका है. बाद में कॉर्बेट कर्मचारियों ने किसी तरह हाथी को जंगल की तरफ़ भगाया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CJq91b
No comments:
Post a Comment