google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: वाहन चेकिंग के दौरान एक सौ पचास किलो अवैध मावा व पटाखे जब्त

best

Tuesday, October 30, 2018

VIDEO: वाहन चेकिंग के दौरान एक सौ पचास किलो अवैध मावा व पटाखे जब्त

अल्मोड़ा में दीपावली के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर पर एक बस में से एक सौ पचास किलो अवैध खोवा जब्त किया गया है. इसके साथ ही एक दूसरी बस से भारी मात्रा में पटाखे भी जब्त किए गए हैं. बता दें कि प्रशासन और खाद्य विभाग ने नकली खोवा को लेकर अभियान चलाया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस बारे में अल्मोड़ा के एसडीएम विवेक राय ने कहा कि जब्त किए गए मावा से जुड़े कोई कागजात नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि इसमें जो भी लिप्त हैं उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OXinIm

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw