उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में हुए करोड़ों रुपए के एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले में जांच कर रही एसआईटी के रडार पर आए जिले के तत्कालीन डीएम पंकज पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं. शासन ने एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले फंसे निलंबित आईएएस अधिकारी पंकज पांडेय के खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति एसआईटी को दे दी है. शासन से अभियोजन चलाने की अनुमति मिलने के बाद अब एसआईटी भी हरकत में आ गई है. आपको बता दें कि फिलहाल पंकज पांडेय को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर 30 अक्टूबर तक का स्टे मिला हुआ है. गौरतलब है कि एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान अब तक एसआईटी जिले के 5 तत्कालीन पीसीएस अधिकारियों समेत कुल 24 आरोपियों को कोर्ट के आदेश के पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. अब इस पूरे मामले में आईएएस अधिकारी पंकज पांडेय एसआईटी के निशाने पर है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PG90Jh
No comments:
Post a Comment