रामनगर में आबकारी विभाग को शुक्रवार की सुबह एक बड़ी सफलता मिली. रेलवे पड़ाव पर छापा मार कर विभाग ने एक अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. साथ ही यहां एक आरोपी को भी पकड़ लिया. आबकारी विभाग ने यहां 40 लीटर नकली कच्ची शराब भी बरामद की. शराब के इस नकली कारोबार में बाजपुर की देशी शराब बनाने वाली कंपनी के लेबल भी बड़ी मात्रा में जब्त किये गये. शराब की इस फैक्ट्री में कच्ची शराब को देशी शराब का लूक दिया जाता था. इस फैक्ट्री में एल्कोमीटर के साथ ही ढक्कन सील करने वाले और बैच लगाने वाले उपकरण भी पकड़े गये.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2J4TKmM
No comments:
Post a Comment