पौड़ी में शहर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2012 से चोरी और धोखाधड़ी के फरार और ढाई हजार रुपयों के इनामी अभियुक्त को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शेख मोहम्मद अंसारी नाम का अभियुक्त उत्तरप्रदेश के देवरिया का रहने वाला है. उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था. अभियुक्त अंसारी के एक अन्य साथी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त के साथी के विदेश भाग जाने की बात सामने आ रही है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2P7yZfB
No comments:
Post a Comment