google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: यहां कूड़ा घर की बदबू से लोगों का जीना हुआ मुहाल

best

Friday, October 5, 2018

VIDEO: यहां कूड़ा घर की बदबू से लोगों का जीना हुआ मुहाल

पहाड़ों की रानी मसूरी का करीब 18 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन शहर के गाड़ीखाने कूड़ा घर में फेंका जा रहा है. मगर शहर के गाड़ीखाने कूड़ा घर से निकलने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं. लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है. मौसम साफ होते ही कूड़े घर से बदबू निकलनी शुरू हो जाती है. इस वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी परेशान हैं. बता दें कि यह कूड़ा घर शहर के बीचोंबीच स्थित है. कूड़े से निरंतर निकलने वाली बदबू से लोग परेशान हैं. साथ ही कूड़े से निकलने वाली विषैली गैस से लोग बीमार भी हो रहे हैं. वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि बहुत जल्द शहर का कूड़ा देहरादून के शिशमबाड़ा जायेगा. बता दें कि नगर पालिका पिछले एक साल से शिशमबाड़ा में मसूरी का कूड़ा भेजने की बात कर रही है. लेकिन अभी तक कूड़े का पूरी तरह से पालिका निस्तारण करने में नाकाम रही है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2y1yM42

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw