भारत-नेपाल सीमा से लगे बनबसा थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी व्यस्त ड्यूटी से वक़्त निकाल कर स्कूल तक नहीं पहुचने वाले बच्चों को पढ़ा रही है.यही नही 2 बच्चों से शुरू पुलिस वाली मैम से पढ़ने वाले बच्चों की यह संख्या 30 तक पहुंच गई है. बनबसा के नगर पंचायत परिसर के खुले आसमान में बच्चों को पढ़ाने वाली सविता कोहली कास्टेबल पद पर तैनात हैं, सविता ने सुबह डयूटी के दौरान बच्चों के स्कूल जाने की जगह गलियों में कूड़ा चुनते क्या देखा. सविता ने एक मुहिम शुरू कर दी. उसका असर यह हुआ कि मीना बाजार में बसे झुग्गी झोपड़ी के अब 30 से ज्यादा बच्चें अक्षर ज्ञान से रूबरू हो रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PWp3qE
No comments:
Post a Comment