नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने और स्वच्छता बनाए रखने को लेकर 2 दिसंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मैराथन आयोजित होने जा रही है. इस मैराथन में देश के ही नहीं, विदेशी प्रतिभागी भी पहुंच रहे हैं. इस मैराथन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाना है. वहींं मैराथन में भाग लेने वालों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई जाएगी ताकि युवा अपने साथियों को भी नशे के खिलाफ जागरूक कर सकें. मैराथन में हिस्सा लेने के लिए देशभर के 15 राज्यों से लोग आ रहे हैं. अब तक 10 हजार 886 लोग अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा चुके हैं. इस मैराथन में 10 किमी और 21 किमी की दौड़ रखी गई है, जिसमें कुल 15 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RcnAZH
No comments:
Post a Comment