google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: दून में आयोजित लिटरेचर एवं आर्ट फेस्टिवल में 200 से अधिक साहित्यकार हुए शामिल

best

Monday, November 26, 2018

VIDEO: दून में आयोजित लिटरेचर एवं आर्ट फेस्टिवल में 200 से अधिक साहित्यकार हुए शामिल

तीन दिवसीय वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एवं आर्ट फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया. तीन दिनों तक चले फेस्टिवल में देशभर के जाने माने लेखकों, कवियों, पत्रकारों , साहित्यकारों व प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया. फेस्टिवल में 60 से अधिक सत्र आयोजित हुए. इस दौरान पहाड़ की नारी से लेकर भारत चीन रिश्तों जैसे अंतरराष्ट्रीय मुददों पर भी चर्चा हुई. द्रोण नगर देहरादून में आयोजित दूसरे इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल के दौरान दो दर्जन से अधिक लेखकों की नई रचनाओं का विमोचन भी किया गया. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुददों पर विचार विमर्श के साथ ही उत्तराखंड में आधी आबादी की सशक्त भूमिका पर भी चर्चा हुई. तीन दिनों के इस फेस्टिवल में 200 से अधिक लेखक, साहित्यकार समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया. बडी संख्या में कला एवं साहित्य के क्षेत्र से जुडे लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी फेस्टिवल में शामिल हुए.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Rkmr2c

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw