google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: उत्‍तरकाशी कोतवाली पुलिस ने पकड़ी दस पेटी अंग्रेजी शराब

best

Monday, November 5, 2018

VIDEO: उत्‍तरकाशी कोतवाली पुलिस ने पकड़ी दस पेटी अंग्रेजी शराब

उत्‍तराखंड के उत्तरकाशी में नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह कुटेटी बैरियर के समीप चेकिंग के दौरान एक यूटिलिटी व्‍हीकल से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्‍त की, जो कि धोन्तरी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से उत्तरकाशी मुख्यालय लाई जा रही थी. पुलिस की शराब को लेकर ये बड़ी कार्रवाई है. इस समय नगर क्षेत्र निकाय चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है. ऐसे में पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है. थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि रविवार सुबह एक यूटिलिटी व्‍हीकल को कुटेटी बैरियर पर रोका गया, तो उसमें 10 पेटी शराब पाई गई. चालक ने पहले तो अपना नाम दिनेश रावत और फिर बाद में हीरा सिंह रावत बताया. जांच के लिए आरोपी चालक के दस्तावेज मंगवाए गए हैं. उन्‍होंने बताया कि जिलाधिकारी को भी इस बारे में बता दिया गया है. शराब दुकान के खिलाफ उनके स्‍तर से कार्रवाई होगी. (उत्‍तरकाशी से जगमोहन सिंह की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PajynR

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw