google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: अनुयायी रविवार को नहीं कर सके स्‍वामी सानंद के पार्थिव शरीर के दर्शन

best

Monday, November 5, 2018

VIDEO: अनुयायी रविवार को नहीं कर सके स्‍वामी सानंद के पार्थिव शरीर के दर्शन

गंगा के लिए अपने प्राण देने वाले स्वामी ज्ञानस्‍वरूप सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) के अनुयायी उनके पार्थिव शरीर के दर्शन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी रविवार को नहीं कर सके. अनुयायी एम्स ऋषिकेश तो पहुंचे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी एम्स प्रशासन को न मिलने के कारण स्वामी सानंद के सर्मथकों को निराशा हाथ लगी. स्वामी सानंद के अनुयायियों ने पूरे मामले में एम्स प्रशासन के रवैये को लेकर काफी नाराजगी भी जताई. स्वामी सानंद के अनुयायियों का कहना है कि जब हाईकोर्ट ने मातृ सदन में उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करवाने को लेकर हमारे पक्ष में आदेश जारी किया था, तो एम्स प्रशासन 3 घंटे में आदेश की कॉपी लेकर सुप्रीम कोर्ट चला गया था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने भी हमें दर्शन करवाने के आदेश दे दिए हैं, तो एम्स प्रशासन को 48 घण्टे में भी कॉपी नहीं मिल पाई है. यह एम्‍स प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करता है. (ऋषिकेश से शैलेंद्र सिंह रावत की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2D1ihrT

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw