प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी उड़ान योजना के तहत अब पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून और देहरादून से पंतनगर के बीच से चार जनवरी से एयर इंडिया की किफायती हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. पहले 26 दिसंबर से इस योजना की शुरुआत होनी थी पर अब चार जनवरी से इसकी शुरुआत होगी. इस योजना के तहत सप्ताह के चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को नियमित रूप से पंतनगर- देहरादून और देहरादून- पंतनगर के बीच एयर इंडिया की हवाई सेवा संचालित होगी.फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार, अगले 4 जनवरी को पंतनगर एयरपोर्ट से एयर इंडिया का एटीआर 42 विमान दोपहर 01:40 पर उड़ान भर कर 2:40 पर देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगा और देहरादून एयरपोर्ट से दोपहर 03:05 पर उड़ान भरकर विमान 03:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा. गौरतलब है कि अभी पंतनगर एयरपोर्ट से सप्ताह में चार दिन दिल्ली और दिल्ली से पंतनगर के बीच एयर इंडिया की हवाई सेवा संचालित हो रही है. (रिपोर्ट- पूरन रावत)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Sm3nBc
No comments:
Post a Comment