पहाड़ों में स्वरोजगार के लिए महिलायें तेजी से आगे आ रही हैं. अल्मोड़ा जिले के हवालबांग में महिलाएं मडुवे के बिस्कुट सहित जैम और जूस बना रही हैं. सुबह से अपने घर का काम निपटाने के बाद फिर प्रशिक्षण के साथ रोजगार भी कर रही हैं. इन उत्पादकों की मांग देश-विदेश में हो रही है. पहाड़ के लिए अच्छी खबर है कि महिलायें अब खुद स्वरोजगार की तरफ बढ़ रही हैं. महिलायें माल्टा और कीबी का जूस व चटनी बना रही हैं. इतना ही नहीं मडुवे के बिस्कुट भी बना रही हैं. यह सब आजीविका परियोजना की मदद से हवालबाग के प्रशिक्षण केन्द्र में हो रहा है . पहले प्रशिक्षण लेकर महिलायें उत्पादन सीख रही हैं फिर खुद उत्पादन करेंगी. इन महिलाओं की शुरुआती सफलता से जिला प्रशासन भी खुश हैं. मडुवे के बिस्कुट की मांग देश से ही नही विदेश में भी तेजी से बढ़ रही हैं. स्वास्थ्य के लिए मडुवे के बिस्कुट लाभदायक माने जाते हैं. (रिपोर्ट- किशन जोशी )from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2AiJi7Z
No comments:
Post a Comment