पहाड़ों की रानी मसूरी में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया. शहर के कुलड़ी स्थित मैथोडिस्ट चर्च में सुबह से ही कार्यक्रम आयोजित किए गए. गिरजाघर में पहुंचे लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी. सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च 28 मई 1885 में बना है. इस चर्च में सुबह से ही प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. प्रार्थना सभा में देश दुनिया की सुख शांति की लिए विशेष प्रार्थना की गई. इस मौके पर पादरी पंकज इद्रजीत सिंह ने जीजस के पैदा होने के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी . साथ ही केक भी काटा गया और लोगों में बांटा गया. (रिपोर्ट- सुनील सिलवाल)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Sqerxy
No comments:
Post a Comment