एनएसयूआई चार दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेगी. आयुर्वेदिक कॉलेजों के छात्रों से अधिक फीस वसूलने का मामला तूल पकड़ने लगा है. कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी NSUI ने मीडिया से रुबरु होते हुए छात्रों से जुडे इस मामले पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी निखिल कांमले ने प्रदेश सरकार पर कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रदेश में संचालित होने वाले कई आयुर्वेदिक कॉलेजों को सत्ता पक्ष के नेताओं के संरक्षण होने का भी आरोप लगाया. साथ ही मुख्य याचिकाकर्ता ललित मोहन तिवारी ने 4 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QxCn4i
No comments:
Post a Comment