google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: एसडीएम ने नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष से जतायी अच्छे काम की उम्मीद

best

Monday, December 3, 2018

VIDEO: एसडीएम ने नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष से जतायी अच्छे काम की उम्मीद

नैनीताल नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम अभिषेक रुहेला ने नवनियुक्त सचिन नेगी को पालिका अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद नैनीताल के सभी 15 वार्डों के सभासदों को भी शपथ दिलाई गई. एसडीएम ने पालिका अध्यक्ष व नवनियुक्त सभासदों से नगर की बेहतरी के लिए काम करने की अपेक्षा जताई. फ्लैट्स मैदान में आयोजित इस समारोह में हर वर्ग के लोग शामिल हुए. नैनीताल में इस बार नई परम्परा को भी जन्म दिया गया. शपथ ग्रहण के दौरान पालिका का चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों को भी शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में बुलाया गया. शहर के प्रथम व्यक्ति के रूप में शपथ लेने के बाद सचिन नेगी ने कहा कि वो शहर की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2riiD6c

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw