राजधानी देहरादून के डालनवाला में हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस ने शहर भर में अलर्ट जारी कर दिया है. इसके बाद हर चौक चौराहे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शहर से बाहर और अंदर आने जाने वाले वाहनों को भी चेकपोस्ट पर चेक किया जा रहा है. हालांकि डालनवाला में हथियार के बल पर की गई लूट की इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. यहां आने वाले दिनों में आईएमए की पासिंग आउट परेड होनी है. ऐसे में नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों द्वारा शहर में दिनदहाड़े बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे फरार हो जाना, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है. भले ही एसएसपी लूट की वारदात का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही हों, लेकिन हकीकत यही है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2AJcO6t
No comments:
Post a Comment