शनिवार 1 दिसंबर को आज विश्व एड्स दिवस के अवसर समाज में जागरूकता फैलाई गई. अल्मोड़ा के गांधी पार्क से पूरे बाजार में स्कूली बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली और लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया. कई स्कूलों के बच्चों ने इस जागरूकता रैली में भाग लिया. इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी विनिता शाह ने कहा कि वे जिले भर के लोगों को एड्स के मामले में जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2U4Ztht
No comments:
Post a Comment