कोटद्वार में पूर्व सैनिकों ने एसडीएम के साथ धक्कामुक्की की है. दरअसल एसडीएम के तहसील छोड़कर जाने की कोशिशों से पूर्व सैनिकों को गुस्सा आ गया था. आज सुबह पूर्व सैनिक कोटद्वार में चोरी, लूटपाट की वारदातें और नशीली सामग्री की बिक्री बढ़ने के विरोध में ज्ञापन देने कोटद्वार तहसील पहुंचे थे. इस दौरान शासन के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे पूर्व सैनिक एसडीएम मुर्दाबाद के नारे भी लगाने लगे. इससे नाराज़ होकर एसडीएम ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया और तहसील से जाने लगे. इस पर पूर्व सैनिक भी गुस्सा हो गए और एसडीएम के गाड़ी के आगे लेट गए और उन्हें रोकने के लिए धक्का-मुक्की भी की. पुलिस ने किसी तरह एसडीएम को वहां से निकाला.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Sgngdc
No comments:
Post a Comment