उत्तराखंड के मसूरी में स्थानीय विधायक गणेश जोशी एक निजी इंटर कॉलेज के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी. वहीं इस दौरान बीजेपी विधायक गणेश जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार लोकसभा चुनाव से पहले हो जाएगा. साथ ही कार्यकर्ताओं को दायित्व भी बांट दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी की ये विशेषता है कि समय आने पर ही कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी दी जाती है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी अपने लोगों को जिम्मेदारी दे देगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Se9KGQ
No comments:
Post a Comment