बागेश्वर के कपकोट के बास्ती में फू़ड पॉइजनिंग से 250 से अधिक लोग बीमार हैं. इनमें से 6 लोगों को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है. कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भी फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए हैं. इस मामले में 4 लोगों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है. सभी बीमार लोगों का हाल-चाल जानने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा बेस अस्पताल पहुंचे हैं. उन्होंने सभी का हाल-चाल जाना और मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम से वार्ता हो गई है. सभी बीमार लोगों को चाँपर से हल्द्वानी भेजा जाएगा. वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि सिर्फ रायता ही खाया था उसी के कारण फूड पॉइजनिंग हो गई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2AGYLOy
No comments:
Post a Comment