उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी का दावा है कि उत्तराखंड पुलिस अन्य राज्यों की तुलना में ज़्यादा मानवीय, ज़्यादा मित्रवत और कानून का पालन करने वाली है. हालांकि डीजीपी ने यह भी माना कि अभी थानों में आने वालों से वैसा व्यवहार नहीं हो रहा जो होना चाहिए और इसमें सुधार की गुंजाइश है. दरअसल मित्र पुलिस कहलाने वाली उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली पर कई बार सवालिया निशान लगते रहे हैं. पुलिस मुख्यालय में ही रोज़ाना दर्जन भर से ज्यादा लोग अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचते हैं. यह ऐसे लोग होते हैं जिनकी बाद थानास्तर पर नहीं सुनी गई होती है. राज्य के पुलिस महानिदेशक ने इस पर नाराज़गी जताई है और कहा है कि पुलिस थाने में आने वाले व्यक्ति अक्सर परेशान होते हैं, उन्हें मदद की आवश्यकता होती है. इस साल कोशिश की जाएगी कि थाने में आने वाले व्यक्ति को मदद के आश्वासन का भाव मिले, तिरस्कार नहीं. from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TmT2Fc
No comments:
Post a Comment