google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: कॉर्बेट पार्क में बाघों की गिनती के लिए लगाए गए 244 जोड़े कैमरा ट्रैप

best

Monday, January 7, 2019

VIDEO: कॉर्बेट पार्क में बाघों की गिनती के लिए लगाए गए 244 जोड़े कैमरा ट्रैप

बाघों के गढ़ कहे जाने वाले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इन दिनों ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन का कार्य चल रहा है. तीसरे फेज में कैमरा ट्रैप द्वारा बाघों की गणना की जा रही है. सुविधा की दृष्टि से कॉर्बेट प्रशासन ने इसे रामनगर और कालागढ़ टाइगर रिजर्व में बांटा है. इसके पहले चरण में रामनगर टाइगर रिजर्व में ये कैमरे लगाए गए थे, जिसके नतीजे बेहद उत्साहजनक रहे. कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार यहां 244 जोड़े कैमरा ट्रैप लगाए गए थे. इनमें अधिकतर कैमरों में बाघ की मूवमेंट कैद हुई है. इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां इस बार फिर बाघों की संख्या में इजाफा हो सकता है. इससे कॉर्बेट प्रशासन खुश तो है, लेकिन उसे बाघों की इस बढ़ती संख्या के साथ इनकी सुरक्षा की भी चिंता सता रही है. बता दें कि 2014 के गणना में यहां 215 बाघ पाए गए थे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FbX2EI

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw