google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: थानाध्यक्षों को बदहाल पुलिस पिकेट में कांस्टेबल तैनात करने का मिला निर्देश

best

Monday, January 7, 2019

VIDEO: थानाध्यक्षों को बदहाल पुलिस पिकेट में कांस्टेबल तैनात करने का मिला निर्देश

हरिद्वार के रुड़की देहात क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है. मंगलौर, झबरेड़ा, भगवानपुर में बदमाश आसानी से घटनाओं को अंजाम देकर अन्य राज्यों में फरार हो जा रहे हैं. दूसरी तरफ पुलिस सिर्फ अपने क्षेत्रों में ही हाथ पांव मारती रहती है. गौरतलब है कि अपराध को रोकने के लिए कई स्थानों पर पुलिस पिकेट बनाए गए थे. लेकिन वो आज बदहाल स्थिति में पड़े हैं. इन पिकेटों में कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता है और अपराध कर बदमाश आसानी से फरार हो जाते हैं. एसएसपी जनमेजय खंडूरी ने पुलिस पिकेटों की बदहाली पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पुलिस पिकेट हैं वहां पुलिस की तैनाती होनी चाहिए. इसके लिए सभी थाना इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी एक रजिस्टर भी मेंटेन करे ताकि चेकिंग की पूरी जानकारी दर्ज की जा सके और अपराध पर अंकुश लग पाए.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Fasxjw

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw