उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के पाण्डेखोला के पास गुरुवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बता दें कि कार अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दौरान कार चला रही जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद महिला की स्थिति सामान्य है. मामले में कोतवाल अरुण वर्मा ने कहा कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना जैसे ही उन्हें मिली वे तत्काल मौके पर पहुंच गए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2B3NSrb
No comments:
Post a Comment