उत्तराखंड में नैनीताल का मौसम सुहावना हो गया है. दो दिनों तक हुई बारिश और छाए घने कोहरे के बाद गुरुवार को आसमान साफ हो गया है. सुबह से ही शहर में खिली धूप के बाद पर्यटक मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए. बारिश के चलते जो पर्यटक होटलों में ही बंद थे, अब वो भी धूप खिलने के बाद नैनीताल के आस-पास के पर्यटन स्थलों की तरफ रुख करने लगे हैं. वहीं नैनी झील में भी पर्यटक सुहावने मौसम में बोटिंग का लुत्फ उठाते नजर आए. दो दिन बाद खिली धूप से शहर में जनजीवन सामान्य हो गया है, तो वहीं बाजार में भी चहलकदमी बढ़ने लगी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TeL6X0
No comments:
Post a Comment