उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार तहसील में पहाड़ों पर मौसम बदलने के साथ ही सतपुली इलाके में जमकर ओले गिरे. सतपुली में वर्षों बाद इस तरह का नजारा देखने को मिला, जब इलाके में इस तरह ओलावृष्टि हुई. इस दौरान ओले गिरता देख लोग अपने घरों के बाहर आए और इसका आनन्द लेते नजर आए. बता दें कि सतपुली में कभी इस तरह की ठंड नहीं पड़ती है. वहीं इस साल दो दिनों में दो बार सतपुली में भी ओले पड़े. करीब आधे घंटे तक ओले पड़ने के बाद मौसम बेहद ठंडा हो गया और हल्की बारिश भी हुई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FLURZR
No comments:
Post a Comment