पिछले दो दिन से पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के चलते घनसाली केदारनाथ मोटर मार्ग चिरबिटिया के पास पूरी तरह बंद हो चुका है. दो दिन से घनसाली केदारनाथ मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो चुकी है. लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं. आलम यह है कि बर्फ़ पर गाड़ियां फ़िसल रही हैं और लोग धक्का लगाकर इन्हें बर्फ से निकालने की कोशिश में लगे हैं. हालांकि बच्चे अब भी रास्ते में पड़ी बर्फ़ का मज़ा लेते दिख रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FWi3Uh
No comments:
Post a Comment