किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य चौधरी कीरत सिंह ने विवादित बयान देकर तहसील प्रशासन में खलबली मचा दी है. चौधरी कीरत सिंह ने शुक्रवार को तहसील परिसर में तहसीलदार के सामने ही धमकी भरे अंदाज में कहा कि किसी भी प्रकार की वसूली के लिए अगर तहसील प्रशासन की गाड़ी किसी भी गांव में आई तो उसमें वह आग लगा देंगे. चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि जब तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जारी नहीं किया जाता तब तक प्रशासन किसानों से किसी भी तरह के बकाए की वसूली न करे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2U1eVud
No comments:
Post a Comment