चमोली जिला के पाणा, इराणी, झींझी व पगना के सैकडों ग्रामीणों ने शुक्रवार को ढोल दमाऊं व रणभकोरों के साथ न सिर्फ जिला मुख्यालय में प्रर्दशन किया बल्कि डीएम कार्यालय के बाहर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. प्रशासन द्वारा जब लिखित आश्वासन नहीं दिया गया तो ग्रामीणों ने डीएम की गाड़ी का रास्ता रोक डीएम को पैदल ही आवास पर जाने के लिए मजबूर किया. सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य जैसै बुनियादी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हर बार मांग पूरी होने का आश्वासन दियाजाता है मगर आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं. ग्रामीणों ने कहा कि इसके चलते उन्हें आज भी आदमयुग में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DlEG2Y
No comments:
Post a Comment