वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने रविवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से आगामी बजट को लेकर आम जनता से सुझाव मांगे. करीब एक घंटे तक चले फेसबुक लाइव प्रोगाम में 1127 यूजर्स ने वित्त मंत्री से सीधा संवाद किया. यूजर्स के अधिकतर सवाल शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े हुए थे. वित्त मंत्री ने करीब-करीब सभी सवालों के जवाब दिए. वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा विशेष तौर पर बजट से संबंधित सुझाव लेने की थी. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है. उसके बारे में सवाल किए गए और सुझाव दिए गए. हमारे बेरोजगार नवजवान जानना चाह रहे थे कि हम क्या कर रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DpaT9y
No comments:
Post a Comment