विकासनगर के त्यूनी तहसील के झिटाड़ गांव के एस युवक के अपहरण मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बाजार बंद और जाम लगा रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. इस पथराव में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा. उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा. फिलहाल बाजार में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं. पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया है. गौरतलब है कि 16 जनवरी को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़ से दो युवकों ने मोती सिंह का अपहरण कर लिया था. इसके बाद से वह लापता चल रहा है. दोनों आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में हैं. आशंका है कि मोती की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है. इससे लोगों में खासा आक्रोश है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2U7jNy4
No comments:
Post a Comment