google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: पहाड़ दरकने से रुद्रप्रयाग-केदारनाथ हाईवे में फंसे कई सैलानी

best

Friday, January 25, 2019

VIDEO: पहाड़ दरकने से रुद्रप्रयाग-केदारनाथ हाईवे में फंसे कई सैलानी

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की ऊंची पहाड़ों पर हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद भले ही मौसम सुहावना हो गया हो, लेकिन अभी भी लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं. रुद्रप्रयाग-केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा के पास बुधवार से ही मार्ग बंद है. इससे कई वाहन केदारनाथ हाईवे में बांसवाड़ा के पास फंसे हुए हैं. मार्ग खुलवाने के लिए आरजीबी की जेसीबी मशीनें सुबह से ही बांसवाड़ा में लगीं हैं. आरजीबी के अधिकारियों का कहना है कि केदारनाथ हाईवे को खोलने में अभी करीब 2 घंटे और लग सकते हैं. वहीं बांसवाड़ा में दरकती पहाड़ी नासूर बनती जा रही है. आए दिन बांसवाड़ा में पहाड़ी दरकने से केदारनाथ हाईवे बंद हो जाता है. ऐसे में प्रशासन और आरजीबी के लिए चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले बांसवाड़ा में दरकती पहाड़ी का परमानेंट ट्रीटमेंट करना आवश्यक हो गया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FKeH7Q

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw