जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर के लाम झंगड़ इलाके के सरैया क्षेत्र में आईईडी बम डिफ्यूज़ करने के दौरान शहीद हुए देहरादून निवासी मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार को हरिद्वार में मां गंगा के तट पर पंचतत्व में विलीन हो गया. शहीद मेजर के चचेरे भाई हर्षित ने चिता को मुखाग्नि दी. इससे पहले पूरे सैन्य सम्मान और सैकड़ों लोगों के हुजूम के साथ शहीद का पार्थिव शरीर खड़खड़ी घाट पर लाया गया, जहां पर सैन्य अफसरों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मंत्री सतपाल महाराज, विधायक ममता राकेश समेत सैकड़ों लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान समूचा क्षेत्र 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'पाकिस्तान मुर्दाबाद', 'चित्रेश बिष्ट अमर रहें' के नारों से गूंजता रहा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TVyHYp
No comments:
Post a Comment