जम्मू व कश्मीर में मेजर चित्रेश बिष्ट की शहादत के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तराखंड में हर शहर के गली, नुक्कड़ और सड़कों पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. देहरादून के डोईवाला में भी सोमवार को पूरा बाजार बंद रखा गया. लोग शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पार्थिव शरीर के दर्शन करना चाह रहे थे. शहीद को अंतिम सलामी देना चाहते हैं. उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करना चाहते हैं. इसके लिए आज सुबह से ही लोग सड़कों पर उतरे आए थे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2BHvQLs
No comments:
Post a Comment