पुलवामा हमले के शहीदों के परिजनों की मदद को देहरादून जू भी आगे आया है. जू प्रशासन ने रविवार का दिन पुलवामा शहीदों को समर्पित किया. रविवार को जू प्रशासन ने पर्यटकों से जो भी आय हुई उसे पुलवामा शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए दे दी. जू में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आएं इसके लिए जू में लाइव म्यूजिक प्रोग्राम समेत अन्य कई प्रोगाम आयोजित किए गए थे. इसके अलावा जू प्रशासन के साथ मिलकर कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने अपने स्टॉल भी जू में लगाए थे. सभी ने रविवार को हुई कमाई को पुलवामा के शहीदों को समर्पित किया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2GX9ysR
No comments:
Post a Comment