शनिवार को तराई-पश्चिमी वन प्रभाग के बन्नाखेडा रेंज में लेपर्ड का एक शावक एक घर में घुस गया था. इसके बाद इसी रेंज में रविवार को फिर एक लेपर्ड का एक शावक जंगल में बीमार हालत में मिला. वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे रेस्क्यू कर लिया. अब वन विभाग के पशु चिकित्सक द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है. बीमार शावक को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है. बता दें कि इस इलाके प्राय: जंगली जानवर खुले में आ जा रहे हैं. ऐसे में जंगली जानवरों को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2GJhdvk
No comments:
Post a Comment