google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: बर्फबारी से कपकोट के पिंडर घाटी में रास्ते हुए बंद, बिजली-पानी भी ठप

best

Thursday, February 21, 2019

VIDEO: बर्फबारी से कपकोट के पिंडर घाटी में रास्ते हुए बंद, बिजली-पानी भी ठप

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार हो रही बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कपकोट के ऊंचाई वाले क्षेत्र पिंडर घाटी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं. बता दें कि भारी बर्फबारी के बाद रास्ते अभी भी पूरी तरह से नहीं खुल सके हैं. बर्फबारी की वजह से करीब आधे दर्जन गांवों की बत्ती गुल हो गई है. वहीं पेयजल की समस्या का भी ग्रामीणों को सामना करना पड़ रहा है. पिंडर घाटी क्षेत्र काफी दुर्गम है. हालांकि प्रशासन बंद पड़े रास्तों को खुलवाने में लगा हुआ है. बिजली लाइनों को भी दुरुस्त करने का काम जारी है. मामले में आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TZR66y

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw