यूकेडी ने निवर्तमान गढ़वाल सांसद भुवनचन्द्र खंडूरी पर राजनीतिक बेईमानी का आरोप लगाया है. श्रीनगर गढ़वाल में एक पत्रकारवार्ता के दौरान यूकेडी के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी शांतिप्रसाद भट्ट ने पूर्व सीएम बीसी खंडूरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की जनता की कभी चिंता नहीं रही और वो केवल और केवल अपने परिवार को राजनीति में सेट करना चाहते हैं. उन्होंने कांग्रेस और उसके प्रत्याशी को भाजपा की बी टीम बताया. उन्होंने कहा कि कल तक भुवनचंद्र जिसे पप्पू कह रहे थे, आज उसकी गोद में उन्होंने अपने बेटे को बैठा दिया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2U4xkuN
No comments:
Post a Comment