प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रुद्रपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद जब हेलीपैड की तरफ निकल रहे थे तब उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारे एक लाइन में खड़े थे. प्रधानमंत्री के प्रति लोगों के इस क्रेज को देखते हुए पुलिस और पीएसी के जवानों ने बड़ी ही मशक्कत से लोगों की भीड़ को काबू में किए रखा. उधर उत्साहित भीड़ को देख कर प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. नैनीताल से लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नाम पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FGU4ae
No comments:
Post a Comment