प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से लाइव संवाद कार्यक्रम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में साथ बैठकर देखा-सुना. प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. हालांकि इस संवाद कार्यक्रम में हरिद्वार के किसी व्यक्ति को पीएम से सवाल पूछे जाने का मौका न मिलने से कार्यकर्ता कुछ नाराज़ नज़र आए. हालांकि सीएम ने इस बात को ख़ारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस संवाद कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ता खासे उत्साहित है. भले हरिद्वार के कार्यकर्ताओं से पीएम ने कोई सवाल न पूछा हो, फिर भी सबमें उत्साह है. सीएम ने कहा कि जिस तरह भारतीय सेना ने पीओके में जाकर आतंकियों को सबक सिखाया है उससे आतंक को प्रश्रय देने वाली शक्तियां डरी हुई हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Ufh3yW
No comments:
Post a Comment