विधायक निधि के तर्ज पर देहरादून नगर निगम के पार्षदों को पार्षद फंड मिलेगा. 15 लाख रुपये के इस फंड से पार्षद वार्ड में डेवलपमेंटस से जुड़े कार्य कर सकेंगे. ये फैसला देहरादून नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिया गया. बैठक में कश्मीर में शहीद हुए देहरादून के शहीदों के नाम पर मार्गों और चौराहों का नामकरण करने का फैसला लिया गया. देहरादून में पीपीपी मोड़ में स्लॉटर हाउस बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है, जिसमें निगम जमीन मुहैया कराएगा. वहीं वार्डो में शौचालय बनाने और ठेलों का काम आउटसोर्स एजेंसी को देने सहित 69 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. नगर निगम की बोर्ड बैठक आतंकी हमलों में हुए शहीदों की श्रद्धांजलि देने से शुरू हुई. बैठक पुराने क्षेत्रों के पार्षद और निगम से जुड़े नए क्षेत्रों के पार्षदों के हंगामे से खत्म हुई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2C1VE5j
No comments:
Post a Comment