लोकसभा चुनाव में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पर भी निर्वाचन आयोग की नज़र रहेगी. आयोग इस बार के चुनाव में लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने जा रहा है. इस बार हर जोनल व सेक्टर में जीपीएस सिस्टम लागू होगा. ईवीएम भी इस सिस्टम के दायरे में होंगे. इससे जहां पूरे सिस्टम पर आयोग की नज़र रहेगी, वहीं अधिकारी भी पारदर्शिता से कार्य कर सकेंगे. इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि इवीएम और वीवीपैट को जीपीएस के जरिए ट्रैक किया जाएगा. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FGUtJs
No comments:
Post a Comment