रुद्रप्रयाग के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुनका के प्रभारी प्राधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी का शराब के नशे में विद्यालय पहुंच गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हो रहा है. शिक्षक के इस वायरल होते वीडियो के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह नेगी आये दिन शराब पीकर विद्यालय में हंगामा और मारपीट करते हैं. प्रधानाचार्य के पहले भी कई बार शराब के नशे में मारपीट और गाली गलौज के प्रकरण सामने आ चुके हैं. लेकिन हर बार वो सबूत के अभाव में बच निकलते हैं. इस बार तंग आकर ग्रामीणों ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी प्राधानाचार्य ने अब अपने साथियों के साथ ग्रामीणों को धमकाना शुरू कर दिया है. इस पूरे मामले को मुख्य शिक्षा अधिकारी चित्रानन्द काला ने बेहद गम्भीर बताते हुए बीईओ अगस्तमुनि को मामले का जांच अधिकारी बनाया है. उन्होंने शिक्षक को सस्पेंड करने की अपनी संस्तुति अपर शिक्षा निदेशक पौड़ी को भेज दी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2U2cyfl
No comments:
Post a Comment