चुनाव की सरगर्मियां अभी ठीक से तेज भी नहीं हुई है कि शराब माफियाओं ने चुनाव के दौरान शराब तस्करी का खेल तेजी से शुरू कर दिया है. हरिद्वार में लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बहादुरपुर गांव से शराब की पेटियों से लदी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है. शराब के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक शराब तस्करों द्वारा अंग्रेजी शराब की 52 पेटियां रुड़की क्षेत्र से लक्सर लाई जा रही थी. उन्होंने कहा कि इस समय अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. पकड़ी गई शराब संभवत: स्टॉक करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OnSHB5
No comments:
Post a Comment