पौड़ी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने आज रुद्रप्रयाग जिले से अपने चुनावी कार्यक्रमों का आगाज किया. रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्तमुनि में तीरथ सिंह रावत ने रोड शो के साथ ही जनसम्पर्क किया. उन्होंने रुद्रप्रयाग में चुनाव कार्यालय का भी उद्धघाटन किया. वह उखीमठ के साथ ही कालीमठ में भी प्रचार करेंगे. रात्रि विश्राम कालीमठ में करने के बाद तीरथ सिंह रावत रविवार को चमोली दौरे पर रहेंगे. कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया. तीरथ सिंह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FvTe19
No comments:
Post a Comment