रविवार देर रात चमोली जनपद में गौचर से 10 किमी दूर एक गाड़ी के खाई में गिरने की खबर मिलने के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई. एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के दौरान घटनास्थल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसकी शिनाख्त 23 साल के सूरजपाल के तौर पर हुई है. रात का समय होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े लोग खाई में उतरकर मृतक के शव को ऊपर लेकर आए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GAXZH5
No comments:
Post a Comment