विकासनगर मुख्य बाजार के रामकुमार चौक पर कपड़े के शोरूम में आग लगने से लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए. फायर कर्मचारियों ने 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने में अधिक समय लगने पर व्यापारियों ने फायर कर्मचारियों के प्रति गुस्सा भी जाहिर किया. व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दमकल की जो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं उनमें पानी ही नहीं था. इसी वजह से आग ज्यादा फैल गई और घटना बड़ी हो गई. आग लगने की यह घटना देर रात करीब 1 बजे घटी. इस आग को बुझाने के लिए पहले डाकपत्थर से फिर सेलाकुई और बाद में देहरादून से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं. कुल 6 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DCrir5
No comments:
Post a Comment