उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में विश्वविख्यात श्री हेमकुंड साहिब अभी भी बर्फ की चादर से ढका हुआ है. धाम में 15 फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है. हेमकुंड गुरुद्वारा पूरी तरह छत तक बर्फ से ढका हुआ है. बताते चलें कि इस बार श्री हेमकुंड साहिब दरबार के कपाट एक जून को खुलने जा रहे हैं. यहां घांघरिया से हेमकुंड तक यात्रा मार्ग को खोलने के लिए प्रशासन व गुरुद्वारा कमेटी के साथ ही सेना के 40 जवानों का दल लगा हुआ है. मार्ग से बर्फ हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VoSHXz
No comments:
Post a Comment