चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. लेकिन ट्रैफिक प्लान को लेकर पुलिस अभी तक गम्भीर नज़र नहीं आ रही है. बता दें कि चारधाम जाने वाले सभी वाहन रुड़की से होकर गुजरते हैं. ऐसे में हाईवे पर जाम की समस्या से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं नारसन बॉर्डर से रुड़की तक के सफर में यात्रियों को घंटों लग जाता है. कई सालों से हाईवे का काम भी पूरा नहीं हो पाया है. वहीं हाईवे पर जाम के समय कांवड़ पटरी का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन उसकी भी हालत खस्ताहाल है. इसकी आजतक किसी ने मरम्मत करने की जहमत तक नहीं उठाई है. इन कारणों से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं एसपी देहात का कहना है कि ट्रैफिक को लेकर पुलिस गम्भीर है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2W4Xr1s
No comments:
Post a Comment